स्फूर्ती योजना, भारत सरकार द्वारा, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्रालय के अंतर्गत खादी आयोग के माध्यम से स्र्फूर्ती योजना (Scheme of Fund For Under Regeneration of Traditional Industries) वर्ष 2007-2008 में पूरे देश में चलाई गई.

देश की ऐसी संस्थाएं जिनके पास 500 से अधिक कारागीर हो, उत्पादन घटता गया हो, ऐसी संस्थाओं को यह योजना 5 साल के लिए दी गई. इस योजना से कारीगर की मजदूरी बढे, उत्पादन बढे तथा संस्था का भी लाभ हो इसके लिए नए चरखा, हथकरघा, लूम, सामग्री खरीद का प्रावधान था.

नयी तकनीक अवगत करने हेतु कारीगर व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना, मार्केटिंग अचीवमेंट प्रशिक्षण तथा हेल्थ कैंप में कैंप आदि योजना का कार्य करने हेतु खादी ग्रामोद्योग आयोग ने 93.81 लाख रुपए संस्था को 5 साल के लिए दिए. इसके लिए स्वतंत्र बैंक अकाउंट खुलवाया गया. इस रकम को निम्न तरह व्यय किया गया.

विवरण KVICसंस्था
Repalcement of Charakha
चरखा 300, हथकरघा, लूम्स 50 खरीद
34.25 15.13
Common Faciity Center
बुनाई शेड रिनोवेशन बॉयलर एक टेलरिंग मशीन 10 खरीद
11.25 3.75
Market Promotion Assistant
नांदेड़, लातूर, बीड भंडार रिनोवेशन
15.00
Product Development & Design Intervation
बुनाई डेवलपमेंट मशीन खरीद
2.50 0.27
Capacity Building Measures
प्रशिक्षण तथा कारीगिरी विजिट
9.95
Implementing Agency
प्रवास तथा यातायात खर्चा
7.48
Cluster Development Executive नियुक्ति कर्मचारी वेतन 4.39
Technical Agency
टेक्निकल एजेंसी वेतन
3.00
कुल87.0219.15

इस योजना से संस्था को बहुत लाभ हुआ. कारीगर की मजदूरी बढी, संस्था का उत्पादन बढा, भवन का रिनोवेशन होने की वजह से बिक्री में बढ़ोतरी हुई.
स्फूर्ती योजना से क्या लाभ हुआ इसका निम्न स्टेटमेंट अवगत कराया जा रहा है.

योजना से पहले (Prior SFURTI)योजना के बाद(After SFURTI)
YearProductionSaleYearProductionSale
2004-2005101.21214.862008-2009164.59310.60
2005-2006104.24225.862009-2010178.10290.97
2006-2007133.11224.602010-2011177.39345.66
2007-2008152.72260.022011-2012235.21397.14

स्फुर्ति योजना से संस्था को आईएसओ 9001ः2008 प्रमाण पत्र मिला.

वर्ष 2011-12 का सर्वश्रेष्ठ स्फुर्ति खादी क्लस्टर राष्ट्रीय पुरस्कार भारत के महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के कर कमलों द्वारा सेक्रेटरी ईश्वररावजी भोसीकर को दिया गया.

इसके उपरांत सर्वश्रेष्ठ खादी संस्था का राष्ट्रीय पुरस्कार 2013-14 का पुरस्कार, माननीय पंतप्रधान श्री नरेंद्र मोदी तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्री श्री कलराज मिश्र जी के हाथों से सेक्रेटरी श्री ईश्वररावजी भोसीकर को प्रदान किया गया.

इससे संस्था का नाम तथा सम्मान बढा.

और देखें…

स्फुर्ति कार्यक्रम समापन अहवाल

कैमेरे कि दृष्टी से