मराठवाड़ा खादी ग्रामोद्योग समिति खादी उत्पादन के साथ, राष्ट्रध्वज का भी उत्पादन करती है. इसकी शुरुआत 1993 में हुई.

मुंबई खादी ग्रामोद्योग संघ में राष्ट्रध्वज निर्मिती में श्री सुरेश जोशी, पहले कार्यरत थे. उस समय राष्ट्रध्वज निर्मिती हेतु, कपड़ा देखने तथा खरीदने के लिए आप उदगीर के केंद्र में आकर खादी का चयन करते थे. यह परिचय बढ़ता गया.

इसी दौरान मुंबई खादी ग्रामोद्योग में कर्मचारियों की हडताल हो गयी और श्री जोशी का, राष्ट्रध्वज प्रोसेस इंचार्ज की जिम्मेदारी भी निकाली गई. उसी समय संस्था ने उनको नांदेड की संस्था में काम करने का न्योता दिया और उन्होंने इसे स्वीकार किया. 1994 से मुंबई खादी ग्रामोद्योग संघ को राष्ट्रध्वज का कपड़ा देना बंद कर दिया गया. श्री जोशी के इस संस्था में आने के बाद शुभ्र खादी की डाईंग यानी कलर करने हेतु अहमदाबाद के BMP टेक्सटाइल को भिजवाया गया तथा वहां से हरा, केसरी और श्वेत कपड़ा डाइंग होकर, नांदेड मुख्यालय लाया गया. चक्रपट्टी छपाई का काम मुंबई में होता था. वहीं से चक्र पट्टी छपाई करके नांदेड़ लाई गई. अंत में नांदेड़ में ग्यारह  टेलरिंग मशीन द्वारा राष्ट्रध्वज तैयार होने लगे. शुरुआत में संस्था के भाई 22 विक्री भवन से राष्ट्रध्वज की बिक्री शुरू की गई. उस समय 1 साल में 30 से 35 लाख रुपयों का राष्ट्रध्वज उत्पादन होता था.

जैसे जैसे समय बढ़ता और बदलता गया, नई टेक्निक तथा राष्ट्रध्वज की गुणवत्ता यानी क्वालिटी देखने हेतु, कुछ मशीनरी याने इक्विपमेंट्स मंगवाए गए, जिससे राष्ट्रध्वज उत्पादन की गति भी बढ़ गई. अब चक्रपट्टी छपाई का काम नांदेड़ में होता है. भारतीय मानक ब्यूरो याने BIS के नियमानुसार संस्था में कुल 9 आकार के राष्ट्रध्वज का उत्पादन होता है. जिसमें 14X21, 8X12, 6X9, 4X6,  3×4.5, 2X3 फुट तथा 18X27 इंच, 12X18 इंच और कार फ्लैग और टेबल फ्लैग तैयार होता है

14X21 फुट के राष्ट्रीय ध्वज आमतौर से संसद एवं बड़े किलो में लगवाया जाते है.
8X12 फुट के राष्ट्रध्वज मंत्रालय में लगवाया जाते है.
6X9 फुट के राष्ट्रध्वज जिला परिषद पुलिस मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय मैं लगवाया जाता है.
तथा
4X6 फुट के और 3X4.5 फुट के राष्ट्रध्वज कॉलेज, ब्लॉक ऑफिस, स्कूलों में फहराया जाते है.

वर्ष 2019-20 में विविध आकार के 15,157 नग तैयार हुए तथा 118.04 लाख का उत्पादन हुआ. जबकि 2020-21 में कोरोना के प्रकोप से उत्पादन में कमी आ गई थी. इस वर्ष 1 जून 2021 से फिर से उत्पादन आरंभ हुआ.

संस्था का राष्ट्रध्वज अपने 17 विविध भंडार तथा देश के विभिन्न खादी संस्थाओं को भिजवाया जाता है. इसमें प्रमुख मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा तथा 13 राज्यों में थोक बिक्री होती है, बिक्री करते समय संस्था 13% कमीशन देती है. खादी ग्रामोद्योग आयोग खादी उत्पादन पर MDA देती है मात्र राष्ट्रध्वज उत्पादन पर MDA नहीं देती.

सन 2020 21 में 86.15 लाख के राष्ट्रध्वज की बिक्री हुई.

संस्था राष्ट्रध्वज BIS के नियमानुसार उत्पादन करती है. उत्पादन पर ISI लेने का संस्था प्रयास कर रही है.

इस समय राष्ट्रध्वज के दर निम्न अनुसार हैं-

क्र साईज/आकारदर
1           14X21 फुटरु. 23175
2             8X12 फुटरु.6775
3              6X9 फुटरु.5175
4           4X6 फुट रु.1920
5          3×4.5 फुट रु.1320
6            2X3 फुटरु.670
7            18X27इंचरु.350
8           12X18इंचरु.120
9           कार फ्लैगरु.150
10       टेबल फ्लैग रु.60
किसी कि प्रकार कि पूर्वसूचना दिये बगैर राष्ट्रध्वज के दरों में बदलाव करने का अधिकार संस्था के पास सुरक्षित है. ऑर्डर देने के पूर्व दर सुनिश्चित कर लेवें.

देश का गौरव तथा संस्था की शान, इस राष्ट्रध्वज के उत्पादन देखने और समझने हेतु शहर के स्कूली बच्चे अक्सर हमारे केंद्र में आते हैं. यह गौरवशाली राष्ट्रध्वज हमारी संस्था बनाती है, यह हमारा सौभाग्य है. हम इस देश की गरीमा बढानेवाले, राष्ट्रप्रेम जगानेवाले इस राष्ट्रीय अभियान में काम करते गौरवान्वित महसूस करते है.

संस्था के विभिन्न भंडारों में राष्ट्रध्वज बिक्री हेतु उपलब्ध है तथा खादी वस्त्रागार गोडाउन, नांदेड़ में अधिक मात्रा में उपलब्ध है.

राष्ट्रध्वज खरीद हेतु संपर्क करें-

श्री एम. एम. मठपती- मो. नंबर +919421840832

तथा

मुख्य कार्यालय नंबर 02462242573

संपर्क इमेलः mkgsnnd@gmail.com अथवा mkgsckvnnd@gmail.com

जय हिंद.